SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर गोल्डन आवर के भीतर करें 1930 पर काॅल

ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर गोल्डन आवर के भीतर करें 1930 पर काॅल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। साइबर ठगी होने पर गोल्डन आवर के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें, जिससे कि इस अपराध से निपटा जा सके।

साइबर हेल्पलाइन के संबंध में बच्चों को जानकारी दी

यह बात पुलिस अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के रेलवे स्कूल में विशेष साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन कर साइबर हेल्पलाइन के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों से संवाद भी किया। जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षकों की भी सहभागिता रही।

सोच.समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे आनलाइन फिट

विद्यार्थियों को सोच समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे ऑनलाइन फिट का संदेश देते हुए फर्जी काॅल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों, ओटीपी साझा करने तथा आनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार शासकीय रेल पुलिस थाना शहडोल द्वारा रेलवे स्कूल शहडोल में विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

पुलिस टीम ने बताया कि इंटरनेट मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें। अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कालेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा भी राज्यव्यापी सेल्फ क्लिक अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों, सामुदायिक केंद्रों तथा विद्यालयों और काॅलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही

कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us