SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पांच साल के बच्चे की बरसाती नदी में डूबने से मौत

पांच साल के बच्चे की बरसाती नदी में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के मिठौरी गांव में बरसाती नदी में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। घटना शनिवार की है, जबकि रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिव्यांश कोल (05) पुत्र कमलेश कोल निवासी मिठौरी के रूप में हुई है। मी दिव्यांश शनिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ उतहिला बरसाती नदी में नहाने. गया था।

कुछ देर बाद दिव्यांश के पिता नदी किनारे पहुंचे और सभी बच्चों को घर ले आए। परिवार को लगा कि दिव्यांश भी घर पहुंच गया है, लेकिन वह बिना बताए दोबारा नदी की ओर चला गया।

जब काफी देर तक वह घर में नहीं दिखा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने आसपास खोजबीन की। तलाश के दौरान नदी किनारे पहुंचने पर दिव्यांश पानी में डूबा मिला। उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला डूबने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us