श्रेया न्यूज़
Panchayat 3 Web Series: पंचायत-3 वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिला स्थित महोड़िया गांव में हुई है। यह गांव सीहोर जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर ही मौजूद है।
भोपाल•Jun 06, 2024 / 02:45 pm• padma mishra

भोपाल के कलाकारों में अलग ही टैलेंट है
डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि भोपाल कला के मामले में बहुत विकसित है। इस शहर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं। यहां के कलाकारों में एक अलग ही टैलेंट देखने को मिलता है। कुछ तो पंचायत वेब सीरीज में किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत और गुल्लक जैसी वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के मिले प्यार की वजह से नए सीजन आ रहे हैं।
मैंने खुद 7 साल थिएटर किया है : आसिफ
गांव के दामाद गणेश का किरदार निभा रहे आसिफ खान ने कहा कि किसी को एक्टिंग और फिल्मों की दुनिया में कॅरियर बनाना है तो थिएटर करना जरूरी है। थिएटर, कला और अभिनय की बारीकियों के रूबरू करवाता है। थिएटर से जो सीखते हैं, उतना कहीं और नहीं सीख सहते।







