श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले के बड़ी खारी गांव में 17 वर्षीय विप्र साकेत की सोन नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के शोर पर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पपौंध थाना क्षेत्र के बड़ी खारी गांव में 17 वर्षीय किशोर की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








