श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल नगर पालिका द्वारा इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कार्रवाई के बीच एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी पर दुकान की छत का हिस्सा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाराज लोगों ने नगर पालिका की दो जेसीबी मशीनों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल रोक दी।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक करीब एक किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसी के लिए रविवार सुबह नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। अभियान के दौरान करीब 50 दुकानों, मकानों और बाउंड्रीवाल पर जेसीबी से कार्रवाई की गई।
विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा
प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त समय दिए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और अभियान की पूर्व सूचना भी दी गई थी। हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।







