श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- नीमच। 1200 किलो प्याज के बीच छिपाकर 108 किलो डोडाचूरा की तस्करी की कोशिश को पुलिस ने विफल किया है। पुलिस ने प्याज, डोडाचूरा, मोबाइल और एक लोडिंग वाहन जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई नीमच सिटी पुलिस ने महू-नसीराबाद हाई-वे के भरभड़िया फंटे पर बुधवार को की है।
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
इस पर प्याज, डोडाचूरा और एक मोबाइल सहित लोडिंग वाहन को जब्त कर उसमें सवार सुखराम गाड़ी लोहार निवासी ग्राम बुड़किया जिला जोधपुर और श्रवणराम गाड़ी लोहार आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम मेलावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। टीआई सागरिया के अनुसार डोडाचूरा बिना चीरा लगा सीपीएस पद्धति के डोडों का है। आरोपितों से डोडाचूरा लाने, ले जाने और उपलब्ध कराने वालों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।







