SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महू में 20 लाख की फिरौती के लिए किसान ने दोस्तों के साथ मिलकर रची खुद के अपहरण की साजिश

महू में 20 लाख की फिरौती के लिए किसान ने दोस्तों के साथ मिलकर रची खुद के अपहरण की साजिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बेटमा।  थाना क्षेत्र में किसान के कथित अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

जांच में सामने आया कि अपहृत बताए गए किसान ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में कथित अपहृत सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मोबाइल पर स्वजन को भेजा था हाथ बंधा हुआ फोटो

पुलिस के अनुसार 22 जून को किसान की पत्नी ने थाना बेटमा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति हुकुमसिंह सोलंकी 21 जून की रात से लापता हैं। इसके बाद स्वजनों के मोबाइल पर एक फोटो भेजा गया, जिसमें हुकमसिंह के हाथ बंधे दिखाई दे रहे थे। साथ ही उन्हें छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

पुलिस ने तत्काल अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेटमा पुलिस ने तत्काल अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हुकमसिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्वयं के अपहरण की साजिश रची थी।

अपहरण का नाटक रचकर परिवार से फिरौती वसूलने की साजिश की थी

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपितों को पैसों की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से अपहरण का नाटक रचकर परिवार से फिरौती वसूलने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने हुकमसिंह उर्फ मांग (38) निवासी पंडोडिया थाना बेटमा, विक्रम (20) निवासी रायमलपुरा थाना देपालपुर, रोशन बामनिया (19) एवं अमन उर्फ छोटेलाला (21) निवासी गोमगांव थाना हातोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us