SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » कटनी में चुपके से की शादी, भाई के फोन पर फोटो में दिखी पति संग, संदिग्ध हालत में मिलीं लाशें

कटनी में चुपके से की शादी, भाई के फोन पर फोटो में दिखी पति संग, संदिग्ध हालत में मिलीं लाशें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कटनी। कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबली टोला की 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

प्रेम विवाह के बाद हत्या की आशंका जताई

तीन दिन से लापता युवती का शव पड़ोसी जिले दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में मिला है। स्वजनों ने प्रेम विवाह के बाद हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

अचानक घर से लापता हो गई

स्वजनों के अनुसार तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रंगनाथ नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान भाई के मोबाइल पर एक तस्वीर प्राप्त हुई, जिसमें वह एक युवक के साथ शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाई दे रही थी।

युवती से फोन पर बात कराने की मांग की थी

स्वजनों ने बताया कि युवती ने दमोह निवासी अनमोल मोड़ा के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। उन्होंने युवती से फोन पर बात कराने की मांग की थी। इसके कुछ समय बाद ही सोमवार रात आठ बजे दमोह पुलिस से सूचना मिली कि एक युवती का शव तालाब में मिला है, जिसकी पहचान हुई है।

परिवार के सदस्य तत्काल दमोह के लिए रवाना हो गए

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल दमोह के लिए रवाना हो गए। दमोह पहुंचने पर स्वजनों ने युवती के चेहरे पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि विवाह के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया ताकि घटना को छिपाया जा सके।

रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण समाने आ सकेगा

युवती का शव मिलने के बाद मंगलवार की सुबह युवक अनमोल मोड़ा का शव भी तालाब में उतराता हुआ मिला है। जिसके बाद रंगनाथ नगर थाना पुलिस भी दमोह पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। दोनों के शव का पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण समाने आ सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us