SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » सिवनी में नानी के पिंडदान के बाद स्‍नान कर रहे थे, परिवार के सदस्यों के सामने वैनगंगा में समा गए

सिवनी में नानी के पिंडदान के बाद स्‍नान कर रहे थे, परिवार के सदस्यों के सामने वैनगंगा में समा गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सिवनी। जिले के उगली थाना अंतर्गत सरेखाकलां गांव के पास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेचना निवासी मोहर सिंह राणा (50) दुरेंदा गांव निवासी अपनी दिवंगत नानी उमनबाई का पिंडदान करने सरेखाकलां में नदी के संगम घाट पर गए थे।

लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया

धार्मिक अनुष्ठान व पिंडदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार के सदस्य वैनगंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी बीच मोहर सिंह को डूबता देख यहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।

गहरे पानी व तेज बहाव के कारण नहीं बच पाए

नदी के गहरे पानी व तेज बहाव के कारण वे कुछ ही क्षणों में वह पानी में समा गए। घटना की सूचना तत्काल उगली पुलिस को सूचना दी। खोजबीन के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को शव सौंप दिया है।तेज आंधी के कारण टूटे बिजली के पोल व तार के कारण कुरई, कान्हीवाड़ा, उगली, पलारी, केवलारी इत्यादि कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि खेतों में लगे बिजली के खंभे के साथ कई विशाल पेड़ धराशायी हो गए।

न्यूनतम तापमान 24 डिसे के आसपास

इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। तेज हवाओं ने ग्रामीणों के मकानों के टीन शेष व अन्य हिस्सों को क्षति पहुंचाई है। कई घरों के कवेलू व टीन की चादरें हवा में उड़कर दूर जा गिरे। 11 जून को अधिकतम तापमान 38.4 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिसे के आसपास बना हुआ है।

कर्मचारी तत्परता से टूटी लाइनों को सुधारने में लगे

प्री-मानसून की दस्तक और मौसम में अचानक परिवर्तन ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं बंडोल फिल्टर प्लांट की सप्लाई बंद होने के कारण शुक्रवार को शहर में आंशिक जल आपूर्ति होगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता सुभाष राय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी तत्परता से टूटी लाइनों को सुधारने में लगे हैं।

फाल्ट को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी

सिवनी, कान्हीवाड़ा, पलारी, केवलारी और कुरई में कई स्थानों पर खराब मौसम के कारण बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग द्वारा लाइनों में आए सभी फाल्ट को दुरुस्त करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us