श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः भारतीय जनता पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक ‘अटल निलय’ जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा की अध्यक्षता में हुई। संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंचासीन अतिथियों का भाजपा अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने स्वागत उद्बो न में संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक-सह संयोजक और टोली प्रमुखों से आमने-सामने संवाद हुआ। बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों पर संपन्न कार्यों, मन की बात कार्यक्रम और संगठन द्वारा निर्देशित अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति भी तय की गई।
मुख्य अतिथि गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने हाल में हुए दो-दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह ने भी उद्बोधन दिया। बाद में गौरव सिरोठिया और अमिता चपरा ने नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ अलग से आवश्यक बैठक कर चर्चा की।
मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, प्रदेश पदाधिकारी शालिनी सरावगी, मनोज सिंह आर्मी, रवि शंकर त्रिपाठी, भूपेंद्र मिश्रा, कविता सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता की उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने किया।







