श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही हुई है। वीडियों में सुरक्षा में तैनात अस्पताल में सुरक्षा गार्ड मरीजों को ड्रिप लगाते दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने विरोध किया तो हुआ गुस्सा
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले राकेश मौर्य ने विरोध किया तो गार्ड बोला, “क्या कर सकते हो, हटवा दोगे मुझे” स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर नदारद रहते हैं और इलाज गार्ड-वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा है।
वार्ड बॉय के इंजेक्शन लगाने के वीडियो सामने आ चुके हैं
पहले भी वार्ड बॉय के इंजेक्शन लगाने के वीडियो सामने आ चुके हैं,दोपहर 2 बजे की घटना के समय ड्यूटी स्टाफ कहां था,यह बड़ा सवाल है, लोग उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।









