SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रतलाम के हुसैन टेकरी से किडनैप किए गए बच्चे को दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

रतलाम के हुसैन टेकरी से किडनैप किए गए बच्चे को दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   रतलाम। जावरा स्थित हुसैन टेकरी के गेस्ट हाउस के बाहर खुले में सोए सागर जिले के दंपती के छह माह के बच्चे को अगवा कर दिल्ली ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपित राजस्थान के झालावाड़ के अकलेरा बंजारा मोहल्ला निवासी निजाम मंसूरी तथा एलन हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती निवासी रूपाबाई रेगर को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

निजाम के 13 वर्षीय बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों खुद को राखी-धागे का भाई-बहन बता रहे थे।

जांच में सामने आया है कि दोनों एक जून को साथ में हुसैन टेकरी आए थे और पांच दिनों से अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर मौके की तलाश कर रहे थे। पांच जून की सुबह मौका मिलते ही दोनों ने बच्चे को चुराया और पिकअप व बस के माध्यम से इंदौर होकर दिल्ली जा रहे थे।

पुराने क्राइम रिकॉर्ड मिले

दोनों के एक वर्ष के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच में किसी संगठित गिरोह से जुड़े होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। दोनों रुपयों के लिए बच्चे को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। हालांकि वहां किसे और कैसे बच्चा देना है, इसे लेकर कोई स्पष्ट संपर्क या योजना सामने नहीं आई है। अब तक की जांच में दोनों का किसी मानव तस्करी गिरोह से सीधा संबंध भी सामने नहीं आया है और न ही पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं।

थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। झालावाड़ क्षेत्र में इस प्रकार की गैंग सक्रिय रहने की जानकारी पहले भी सामने आई है। संभवतः उसी को देखकर जल्द रुपये कमाई के लालच में आरोपितों ने भी बच्चा चोरी की योजना बनाई होगी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अन्य बिंदुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है।

2024 में सामने आया था मानव तस्करी का मामला

पुलिस ने पांच दिसंबर 2024 को आरोपित बबली पुत्र सलीम खां, नासरा पत्नी फारुख, मोहम्मद हनीफ पुत्र अब्दुल रशीद तथा बबली के 16 वर्षीय बेटे सभी निवासी झालावाड़ को ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने 30 नवंबर को अजमेर निवासी दंपती के दो बच्चों का हुसैन टेकरी क्षेत्र से अपहरण किया था।

पूछताछ में सामने आया था कि राजस्थान के झालरापाटन निवासी राशिद शाह और उसकी पत्नी जुलेखा ने 80 हजार रुपये में बच्चों की चोरी करवाई थी। जांच में यह भी सामने आया था कि बच्चों को गुजरात की आइवीएफ डोनर मेहजबीन के माध्यम से किसी को सौंपने की तैयारी थी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us