SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अस्पताल परिसर में कैंटीन तैयार, अब फीता कटने का इंतजार

अस्पताल परिसर में कैंटीन तैयार, अब फीता कटने का इंतजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः अब मरीजों और उनके साथ आने स्वजन को जिला अस्पताल परिसर के अंदर ही गर्मागर्म चाय, पकोडे, आलूबंडा सहित कई चीजें उपलब्ध हो सकेंगी। यह सब होने जा रहा है आजीविका दीदी कैफे के माध्यम से। इसे आम भाषा में कैंटीन कहा जा सकता है। इस दीदी कैफे का काम पूरा हो चुका है और अब इंतजार है कि इसका फीता काटकर उदघाटन हो जाए।

जिला अस्पताल परिसर के अंदर पुलिस चौकी के ठीक बगल में यह दीदी कैफे बनकर तैयार हुई है। कम लागत में अच्छी समिधा देने का यह प्रयास जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया गया है। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डा शिल्पी सराफ ने बताया कि मरीजों के साथ आने वाले स्वजनों तथा अस्पताल के स्टाफ को चाय नाश्ते के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ता था या फिर आर्डर देकर मंगाना पड़ता था पर अब आजीविका दीदी कैफे के शुरू होते ही यह दिक्कतं खत्म हो जाएगी। डा शिल्पी ने बताया कि कलेक्टर डा केदार सिंह के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन की मदद से स्व सहायता समूह के द्वारा यह दीदी कैफे शुरू होने जा रही है।

इसकी तैयारी पूरी हैं बस इसका श्रीगणेश कराने की देरी है। सिविल सर्जन ने बताया कि जमुआ स्व सहायता समूह की अंजू यादव इस दीदी. कैफे का संचालन करेंगीं। सारी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। रविवार को कैफे एरिया में व्यवस्थित ढंग से सामग्री पहुंच गई है और यहां पर पानी, बिजली तथा अन्य जो भी सामग्री है उसकी व्यवस्था पूरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह कैफे लोगों के लिए बेहतर सेवा देने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इसकी बहुत ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। इस योजना को अब मूर्त रूप दे दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल ने जगह बिजली पानी की सुविधा दी है तो वहीं आजीविका मिशन ने इस कैफे को तैयार करने में सहयोग किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us