SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » एसपी ऑफिस में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बहन ने हड़पा था फाइनेंस कराया ऑटो

एसपी ऑफिस में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बहन ने हड़पा था फाइनेंस कराया ऑटो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  ग्वालियर। एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला ने रोते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस निकाल ली। वह आग लगा पाती, इससे पहले ही उसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पानी डाला गया। फिर समझाया गया। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

naidunia_image
पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली जरीना खान अपनी बहन से प्रताड़ित हैं। बहन के कहने पर उसने ऑटो फाइनेंस करवाई थी। गहने गिरवी रखकर ऑटो खरीदा था। इसके बाद किस्त भी चुका रही थी। यह ऑटो बहन ने हड़प लिया। कई बार ऑटो मांगा लेकिन नहीं दिया। जरीना खान द्वारा पुरानी छावनी थाने में शिकायत की गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस द्वारा जांच की बात कही गई। कई बार थाने गई।

इसके बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां वह अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर गई थी। उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोका गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us