SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ट्रैक्टर छपे 5 रुपये के नोट को 23 लाख रुपये में बेचने के लालच में महिला गवां बैठी 1 लाख 91 हजार रुपये

ट्रैक्टर छपे 5 रुपये के नोट को 23 लाख रुपये में बेचने के लालच में महिला गवां बैठी 1 लाख 91 हजार रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  भोपाल। इंटरनेट पर पुराने नोटों को ऊंची कीमत पर बेचकर लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाने वाला एक वीडियो गुनगा क्षेत्र में रहने वाली गृहिणी को महंगा पड़ गया। महिला ने उसी वीडियो के आधार पर ठगों से संपर्क किया और झांसे में आकर 1.91 लाख रुपये गवां दिए। गुनगा पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय अंतिम विश्वकर्मा कलारा गांव में रहती हैं। पिछले दिनों वह बेटी स्वाति के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें पुराने पांच रुपये के ट्रैक्टर वाले नोटों को लाखों रुपये में खरीदने का दावा किया जा रहा था। वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने नोटों की तस्वीर, आधार कार्ड और सेल्फी भेजने को कहा।

मां-बेटी ने मांगी गई जानकारी वॉट्सएप पर भेज दी। इसके बाद ठगों ने महिला को बताया कि उनके पुराने नोटों की कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। विश्वास दिलाने के लिए पहले 620 रुपये जमा कराने को कहा गया। फिर मुंबई स्थित एक कथित कंपनी के नाम से फर्जी दस्तावेज भेजकर भुगतान प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया गया।

फाइल चार्ज, जीएसटी और इनकम टैक्स क्लीयरेंस के नाम पर ठगी

ठगों ने फाइल चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स क्लीयरेंस, डाटा एंट्री और अन्य शुल्कों के नाम पर बार-बार रकम जमा कराई। महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.91 लाख रुपये आरोपितों के खातों में भेज दिए। जब इसके बाद भी लगातार रुपयों की मांग की जाने लगी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पजांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कई मोबाइल नंबरों और यूपीआई खातों का उपयोग किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us