SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः थाना गोहपारु क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपित को पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पांच मई को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री शहडोल जाने के * लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और सगे. संबंधियों में पतासाजी करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोहपारु में अज्ञात के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

31 मई को नाबालिग लड़की को सकुशल दस्तयाब किया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपित धनराज सिंह 26 वर्ष निवासी विजोरी, थाना मानपुर, जिला उमरिया को गिरफ्तार किया गया।

किशोर का मोबाइल चोरी

कटनीः माधवनगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक किशोर का मोबाइल एक युवक ने पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us