SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पेट्रोल पंप बेचने का सौदा कर 88 लाख लिए, फिर दूसरे को बेच दिया, जबलपुर की घटना

पेट्रोल पंप बेचने का सौदा कर 88 लाख लिए, फिर दूसरे को बेच दिया, जबलपुर की घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   जबलपुर। पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 88 लाख रुपये लेने और बाद में उसी पंप को किसी अन्य व्यक्ति को बेच देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर अधारताल पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक महिला और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पूरी राशि भुगतान के बाद दोनों ने सहमति दी

कटंगी रोड स्थित कुसली में दीपिका सिंह राजपूत और अनिकेत सिंह राजपूत का पेट्रोल पंप संचालित है। दोनों ने उसे बेचने का सौदा सुहागी निवासी विशाल जैन (36) से 80 लाख रुपये में तय किया। इसके लिए विक्रय अनुबंध भी किया गया। पूरी राशि भुगतान के बाद पेट्रोल पंप विशाल जैन के नाम करने पर दोनों ने सहमति दी।

भुगतान कर दिया, जो तय राशि से भी अधिक था

विशाल का आरोप है कि उसने चेक, आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से दोनों को कुल 88 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जो तय राशि से भी अधिक था। इसके बावजूद पेट्रोल पंप उसके नाम नहीं किया गया। गत वर्ष दिसंबर में उसे पता चला कि दीपिका और अनिकेत ने उक्त पेट्रोल पंप किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।

शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू

इसके बाद विशाल ने अपनी राशि वापस मांगी, लेकिन दोनों आरोपित पहले उसे टालते रहे और बाद में पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। मामले में रविवार को आरोपियों दीपिका एवं अनिकेत के विरुद्ध शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us