श्रेया न्यूज़
Anuppur News : अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव देकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं कि मैं बहुत ईमानदार आदमी हूं। श्रमिक एचएमएस नेता ने दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की।
अनूपपुर. 25may2024. 09:59am. padma mishra.
अनूपपुर। एसईसीएल जमुना- कोतमा क्षेत्र में पाइप चोरी मामले में जिसे आरोपित बनाया उसे ही जांच अधिकारी बना दिया गया। श्रमिक एचएमएस नेता ने गंभीर आरोप लगाकर कालरी महाप्रबंधक से दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जमुना के एक -दो मांइस का प्रबंधन चोरी हुए पाइप के अपराधी को बचाने के लिए हथकंडा अपना रहा है।
खदानों से चोरी हुआ पाइप 9-10 गाड़ी से ले जाया गया है
महाप्रबंधक से कहा गया है कि जमुना यूजी, खदानों से जो पाइप चोरी हुआ है। वह 9-10 खदान की गाड़ी से ले जाया गया है। उसका एक से बीस मई तक का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जाए। पाइप चोरी मामले में एक- दो नंबर खदान का अपराधी सामने आ जाएगा। जमुना एक -दो खदान के चार्ज में जो सब एरिया मैनेजर हैं। वह अपराधियों को बचाने के लिए कर्मचारियों को डरा धमका कर हस्ताक्षर करा रहा है।
अपराधियों को बचाने के लिए प्रबंधन अहम भूमिका निभा रहा
जमुना यूजी में चोरी निरंतर हो रही है और अपराधियों को बचाने के लिए वहां का प्रबंधन अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। श्रमिक नेता श्रीकांत शुक्ला ने महाप्रबंधक से मांग रखी है कि उपरोक्त दिनों का सीसीटीवी फुटेज जो गेट में लगा हुआ है निकलवाया जाए और हमें भी दिखाया जाए जिससे चोरी करने वाला अपराधी का पता चल सके। एचएमएस नेता श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि जो व्यक्ति पाइप चोरी मामले में शामिल है वह सीनियर ओवरमैन है।कर्मचारियों की खदान में ड्यूटी लगाता है, जो कि अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव देकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं कि मैं बहुत ईमानदार आदमी हूं।
यह आदमी पाइप की चोरी में पूर्ण रूप से संलग्न है
इससे साफ जाहिर होता है यह आदमी पाइप की चोरी में पूर्ण रूप से संलग्न है। इस पूरे मामले में एक आडियो भी सामने आया है जिसमें 407 वाहन जिसमें से पाइप बिना गेट पास के खदान परिसर से बाहर निकली थी और एक प्राइवेट बिल्डिंग दुकान में भेज दी गई थी। जहां पाइपों को काटा भी गया। सारे मामले का जिक्र है और बातचीत का जो आडियो है उसमें यह भी बताया गया कि किसी अधिकारी के कहने पर और किसके साथ जाकर पाइप बाहर छोड़ी गई।







