श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड चौकी में पदस्थ एक एएसआई व आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने देर शाम निलंबित करते हुए लाइन भेज दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक श्रमिक को मामले तस्दीक किए बिना चौकी में बैठाया और उसके साथ मारपीट की।
शुक्रवार को श्रमिक अविनाश प्रजापति निवासी हिरवारा कौड़िया ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को शिकायत दी थी कि चौकी बस स्टैंड में पदस्थ एएसआई बाल गोविंद प्रजापति और आरक्षक अनमोल कुमार ने बिना कारण उसे चौकी में बैठाए रखा।
साथ ही दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मामले में प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि चौकी बस स्टैण्ड में पदस्थ आरक्षक व कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक ने बिना किसी प्राथमिक तस्दीक व वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए संबंधित श्रमिक को चौकी बंद कर उसके साथ मारपीट की।
प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक को प्राथमिक जांच सौंपी गई है। मामले में चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड की भूमिका के संबंध में भी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश एसपी ने दिए हैं।







