श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कटनी। पड़ोसी जिले उमरिया के चिल्हारी गांव में घर के बाहर खेल रही एक बालिका को मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालिका को गंभीर चोट आई। स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
कुदरी गांव की ओर से आ रहे बाइक सवार ने ढाया कहर
जानकारी के अनुसार चिल्हारी थाना इंदवार निवासी दीपू कोल की छह वर्षीय बेटी प्रियंजली कोल रविवार की दोपहर को अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान कुदरी गांव की ओर से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक ने बालिका को टक्कर मार दी। जिसमें उसे गंभीर चोट आई।
परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में टक्कर मारने वाले युवक को पीटा
टक्कर मारने वाले युवक के साथ बालिका को गंभीर हालत में लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से गुस्साए स्वजनों ने टक्कर मारने वाले युवक के साथ जिला अस्पताल परिसर झूमाझटकी करते हुए मारपीट भी की। आसपास के लोगों ने स्वजनों को समझाकर अलग किया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उसे स्वजनों को सौंप दिया और मामला जांच में लिया है।







