SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » छत्तीसगढ़ से लौट रहे परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार, दो महिलाओं की हुई मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ से लौट रहे परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार, दो महिलाओं की हुई मौत, कई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुर के रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा आमाडांड गांव स्थित स्टेट हाईवे पर हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 65 BB 0776 में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर डोला लौट रहे थे। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि आमाडांड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-112 और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

आमाखेरवा अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में उपचार के दौरान हेमवती पाव (39) पति अर्जुन सिंह पाव निवासी डोला, थाना रामनगर की मौत हो गई। वहीं माया पाव (35) पति रमेश पाव निवासी डोला ने बिजुरी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में दुआसा बाई, चमेली बाई, जागोलिया बाई, हुबलाल केवट, मनीषा बैगा, विमला पाव और हरिप्रसाद प्रजापति सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में उपचार जारी है।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि देर रात सड़क पर यातायात सामान्य था, लेकिन वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us