SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में बाघ का आतंक, घर में घुसकर महिला को मार डाला, बचाने पहुंचे तीन लोग भी घाय

उमरिया में बाघ का आतंक, घर में घुसकर महिला को मार डाला, बचाने पहुंचे तीन लोग भी घाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा क्षेत्र के खेरवा मोहल्ला में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया। बाघ ने घर के अंदर सो रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंचे परिवार के तीन अन्य सदस्य भी बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घर के भीतर सो रही महिला पर किया हमला
जानकारी के अनुसार खेरवा मोहल्ला निवासी फूल बाई रात में अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान देर रात अचानक एक बाघ घर के भीतर घुस आया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बाघ के हमले से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बचाने पहुंचे परिजनों पर भी झपटा बाघ

घर के भीतर चीख-पुकार सुनकर महिला के पति, पिता और ससुर उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन बाघ ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद भी बाघ काफी देर तक घर के भीतर ही मौजूद रहा, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

वन विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से घरों के अंदर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हमले में घायल तीनों लोगों को तुरंत मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में डर, वन विभाग अलर्ट

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे इलाकों में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इलाके में लगातार गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us