SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में पेट दर्द से कराहती पत्नी बोली-अस्पताल ले चलो, खेत से पति लौटा तो लटकी मिली

शहडोल में पेट दर्द से कराहती पत्नी बोली-अस्पताल ले चलो, खेत से पति लौटा तो लटकी मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल। सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधिया गांव में एक नवविवाहिता शुभी यादव (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुभी के पति धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य काम पर गए थे।

फंदा काटा, तब तक मौत हो चुकी थी

पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की थी और अस्पताल ले जाने को कहा था। धर्मेंद्र खेत से लौटने के बाद ले जाने की बात कहकर चला गया। जब वह लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली। उसने फंदा काटा, लेकिन तब तक शुभी की मौत हो चुकी थी।

लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था

शुभी के चाचा रामप्रताप यादव ने आरोप लगाए हैं कि शुभी की शादी पिछले साल अप्रैल में धर्मेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइमिल की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शुभी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

जल्द बुलेट नहीं मिली तो बड़ी घटना होगी

चाचा के अनुसार, कुछ समय पहले धमकी भी दी गई थी कि अगर जल्द बुलेट नहीं मिली तो बड़ी घटना हो जाएगी।स्वजनों का आरोप है कि शुभी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मारपीट की आशंका है।

वीडियो में शुभी हंसती-मुस्कुराती दिख रही है

शुभी के पिता रामशरण यादव की तीन बेटियां और एक बेटा है,जिनमें शुभी तीसरे नंबर की बेटी थी। स्वजनों ने पुलिस को कुछ वीडियो भी सौंपे हैं, जिनमें शुभी हंसती-मुस्कुराती दिख रही है। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है

सिंहपुर थाना प्रभारी आशीष झरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। नवविवाहिता की मौत होने के कारण जांच राजपत्रित अधिकारी करेंगे। एफएसएल टीम और डाक्टर भी जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की आत्महत्या है या हत्या की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us