SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग, भाजपा नेता के कारखाने में 700 कूलर व कार जलीं

अनूपपुर के जैतहरी में भीषण आग, भाजपा नेता के कारखाने में 700 कूलर व कार जलीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुर। जैतहरी में रविवार – सोमवार रात एक बड़ा अग्निकांड की घटना हुई। भाजपा नेता विजय शुक्ला के कारखाने में देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते पूरा परिसर चपेट में आ गया

यह कारखाना उनके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा परिसर चपेट में आ गया।

भारी मात्रा में कच्चा माल जल गया

इस आगजनी हादसे में करीब 700 कूलर, भारी मात्रा में कच्चा माल (रा मटेरियल) और एक क्रेटा कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आगजनी में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद जैतहरी, नगर पालिका अनूपपुर और एमबी पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5 बजे तक आग पर काबू पाया।

शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us