SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में शराब पार्टी का विवाद, डीजे संचालक युवक की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर में शराब पार्टी का विवाद, डीजे संचालक युवक की चाकू मारकर हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डीजे का कार्य करने वाले युवक कपिल प्यासी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पीछे देर रात कुछ युवकों से विवाद हो गया

मदन महल स्थित एक रेस्टोरेंट के पीछे देर रात कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अतुल प्यासी और कपिल प्यासी का वहां मौजूद कुछ युवकों से विवाद हो गया।

लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में अभद्रता के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद अतुल और कपिल वहां से अपने घर के लिए निकल गए।

आरोपियों ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया

वे जा रहे थे तभी विवाद करने वाले युवक कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए तीन पत्ती स्थित यूको बैंक के पास पहुंचे। यहां एक रेस्टोरेंट के सामने आरोपियों ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया।

कपिल प्यासी पर चाकू से हमला कर दिया

इसी दौरान कपिल प्यासी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसकी कमर के नीचे चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदन महल थाना पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us