SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur News : छत्तीसगढ़ के रास्ते अमरकंटक में हो रहा रेत का अवैध परिवहन

Anuppur News : छत्तीसगढ़ के रास्ते अमरकंटक में हो रहा रेत का अवैध परिवहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
Anuppur News : रेत से भरे वाहनों को अमरकंटक थाने लाया गया। खनिज अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया।
अनूपपुर. 22 May 2024 12:06pm. padma mishra

Anuppur News : छत्तीसगढ़ के रास्ते अमरकंटक में हो रहा रेत का अवैध परिवहन

Anuppur News :घर व दुकान निर्माण में छत्तीसगढ़ की अवैध रेत की आपूर्ति हो रही है। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मुख्य तौर पर दुर्गाधारा मार्गं से रेत का परिवहन चोरी छिपे तरीके से बिना रायल्टी के लगातार हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के तहत पुलिस ने कई वाहन जो रेत लेकर नगर की तरफ आ रहे थे उन्हें पकड़ कर कार्रवाई की है।

दुर्गाधारा मार्ग से आ रहे डंंपर को नाकाबंदी कर पकड़ा

अमरकंटक पुलिस दुर्गाधारा मार्ग से आ रहे वाहन को धरमपानी तिराहा, जैन मंदिर मार्ग पर नाकाबंदी कर डंंपर पकड़ा। रेत से भरे डंंपर एमपी 65 जीए 1545 के चालक ने अपना नाम संतोष सिंह मरकाम पिता धनसिंह मरकाम 39 वर्ष निवासी बराती अमरकंटक बताया और वाहन मालिक का नाम ओम पांडेय बताया। चालक रेत की रायल्टी पर्ची नहीं दिखा सका। रेत से भरे डंंपर अमरकंटक थाने लाए गए। खनिज अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया। रेत की कीमत 4500 रुपये आंकी गई।

वाहन को थाना लाकर अपराध कायम किया गया

दुर्गाधारा रास्ते अमरकंटक तरफ आ रहे रेत से लोड एक डंफर को थाना प्रभारी अमरकंटक कलीराम परते तथा स्टाफ ने धरमपानी तिराहा जैन मंदिर रोड़ पर नाकाबंदी कर पकड़ा। डंपर एमपी 65 जेड बी 4325 तथा चालक का नाम ओम नारायण पाण्डेय 32 वर्ष निवासी दमगढ़ जोहिला बांध थाना अमरकंटक बताया। वाहन मालिक का नाम पूंछा गया तो उन्होंने कहा हम स्वयं है।रेत की रायल्टी भी नहीं पाई गई। वाहन को थाना लाया गया और अपराध कायम किया गया।

रेत की रायल्टी भी नहीं पाई गई

तीसरे मामले में ट्रैक्टर से अवैध तरीके बिना रायल्टी के रेत लोड लेकर अमरकंटक में लाया जा रहा था। इसे भी दुर्गाधारा होते हुए धरमपानी मार्ग पर पकड़ा गया। चालक अभिषेक सोनवानी 18 वर्ष निवासी पकरिया थाना गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) बताया। ट्रैक्टर वाहन मालिक का नाम गोलू उर्फ विजय यादव बताया गया है। ट्रैक्टर में लोड रेत की कीमत तीन हजार बताई गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us