SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जबलपुर में ग्‍वारीघाट रेल लाइन पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से उछलीं गायें, पुल के नीचे खड़े युवक पर गिरीं

जबलपुर में ग्‍वारीघाट रेल लाइन पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से उछलीं गायें, पुल के नीचे खड़े युवक पर गिरीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   जबलपुर। शहर के गौरीघाट घाट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर घूम रही कई गाय जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रेन की टक्कर से उछलकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरीं।

पुल के नीचे एक युवक खड़ा था युवक

घटना के समय पुल के नीचे एक युवक खड़ा था तभी एक गाय सीधे उसके ऊपर गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय घायल हुई हैं।

युवक कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है

लोगों ने बताया कि घायल युवक की हालत इस स्थिति में नहीं है, जिससे कि वह कुछ बता पाए। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है।

पुल के पास खड़ी तीन गायों को टक्कर मारी

बताया जाता है कि 10 मई रविवार की देर रात एक ट्रेन जब जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही थी। जैसे ही वह ग्वारीघाट स्टेशन से पहले पुल के पास पहुंची,तभी तीन गाय को टक्कर मार दी, इस बीच एक गाय नीचे गिरी, जो पुल के नीचे लघुशंका कर रहे युवक पर गिरी, जिससे युवक को गंभीर चोट आई।

डायल 108 की मदद से मेडिकल कालेज भिजवाया

घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 पहुंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया।

गाय को इलाज के लिए वेटरनरी कालेज ले गए

घटना के बाद नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और घायल गाय को इलाज के लिए वेटरनरी कालेज ले गया, जबकि एक मृत गाय को तिलवारा धाट के पास ले जाया गया।

उसके नाम और पते की जानकारी नहीं लग पाई 

बताया जा रहा कि घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिस कारण से उसके नाम और पते की जानकारी नहीं लग पाई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us