श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने निवासरत महिला महक बेड़िया पिछले तीन साल से करैरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ रहती थी। दोनों के यहां एक बेटी भी है।
पति का घर छोड़ महिला रह रही है मायके
पिछले कुछ समय से महक अपने पति का घर छोड़ कर माता-पिता के साथ शिवपुरी में रहने लगी। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात पुष्पेंद्र अपने दस साथियों के साथ महक के मायके पहुंचा और फिल्मी अंदाज में महक सहित अपनी बेटी आरोही का अपहरण कर ले गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने पुष्पेंद्र सहित दस लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। इस अपहरण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जैसे ही पड़ताल शुरू की।
इसी दौरान महक का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी मर्जी से पति के साथ आने की बात कह रही है। हालांकि टीआई रोहित दुबे का कहना है, प्रथमद्रष्टया मामला अपहरण का प्रतीत हो रहा है। ऐसे में मामला दर्ज किया गया है। दूसरा वीडियो किन हालातों में जारी किया गया है, यह महिला के सामने आने पर पता चलेगा। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
अब पति ने भी वीडियो किया वायरल, कहा-
मैं महक के मैसेज पर गया था उसे लेने, मैंने कोई अपहरण नहीं किया। अगर पुलिस हमें पकड़ती है तो हम तीनों मर जायेंगे। यह भी कहा कि महक के माता पिता उसे बेचने का प्रयास कर रहे हैं। बार बार रेड लाइट एरिया में भेज देते हैं।







