SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » डिंडौरी में करंजिया के जंगलों में घूम रही 17 वर्षीय बुजुर्ग बाघिन, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

डिंडौरी में करंजिया के जंगलों में घूम रही 17 वर्षीय बुजुर्ग बाघिन, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   डिंडोरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक बुजुर्ग बाघिन इन दिनों डिंडौरी वनमंडल के वन परिक्षेत्र पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में विचरण करती हुई देखी जा रही है।

विभाग अलर्ट मोड पर आ गया

वन विभाग द्वारा जंगलों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघिन की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसके बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

इसे रिजर्व की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में माना

जानकारी में बताया गया कि उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई चर्चा में पुष्टि हुई है कि यह बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व की ही है और उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। इसे रिजर्व की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में माना जा रहा है।

ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

सामान्य वनमंडल डिंडोरी के वनमंडलाधिकारी ने जिलेवासियों, विशेष रूप से पूर्व करंजिया क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जंगल जाते समय लोग अकेले न जाएं और मवेशियों को चराने या जंगल ले जाते समय दो-तीन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर जाएं।

बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखे है विभाग

वन विभाग लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने के साथ किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की गई है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us