SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » किसानों को नहीं मिल रहा शत-प्रतिशत योजना का लाभ

किसानों को नहीं मिल रहा शत-प्रतिशत योजना का लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया किसानों की आय वृद्धि व आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर करने कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सभागार में हुई। कृषि विभाग, उद्यानकी, कृषि विज्ञान केंद्र, सहाकारिता विभाग, राजस्व एवं किसान संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी योजना के संबंध में विचार मंथन हुआ।

बैठक में बताया गया है कि जिले में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। फिर चाहे सिंचाई का घटता रकबा या फिर नकली खाद, बीज की बिक्री दोनों ही मोर्चे पर प्रशासन नियंत्रण निरंकुश है।किसान संघ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि का सरकार की योजनाओं के विरुद्धः तरीके से लाभ किसानों तक नहीं पहुंचता।

इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को तलब किया। प्रत्येक बिंदुवार जानकारी लेकर उपस्थित सभी विभागों के प्रमुखों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर राखी सहाय के साथ ही अभिषेक अग्रवाल, बिहारी लाल साहू, उमरिया से श्याम गुप्ता, शशिकांत शुक्ला, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, राजू, मुन्ना चाचा व विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us