SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में एयरपोर्ट के लिए जानकारी भेजी, अब एएआई के जवाब का इंतजार

शहडोल में एयरपोर्ट के लिए जानकारी भेजी, अब एएआई के जवाब का इंतजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के लालपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 9 अप्रैल को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम के दौरे के बाद अब निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया का इंतजार है। दिल्ली, भोपाल और इंदौर से नौ अप्रैल को शहडोल के लालपुर पहुंचे एएआई के सहायक महाप्रबंधक प्रचालन प्रीतिश यादव, सहायक महाप्रबंधक सीएनएस गौरव मिश्रा, प्रबंधक एटीसी सचिन भाटी और प्रबंधक अग्निशमन बैकुंठराव खरोड़े ने जिला प्रशासन से जमीन संबंधी जानकारी के साथ ही स्थल का निरीक्षण कर अक्षांश और देशांश सहित अन्य बिदुओं पर जानकारी मांगी थी।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की टीम ने एएआई द्वारा मांगी गई जानकारी पिछले हफ्ते ही भेज दी है। अब जिला प्रशासन को एएआई से आने वाले निर्देश का इंतजार है, जिससे शहडोल में एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

मध्यप्रदेश के संभाग मुख्यालय शहडोल में एयरपोर्ट का निर्माण मोदी की गारंटी में शामिल है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शामिल किया गया था। इसमें शहडोल के साथ ही रीवा और सिंगरौली भी शामिल था। जिसमें रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट बन गया है, अब शहडोल में निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभहोने का इंतजार है। मोदी की गारंटी के साथ ही केंद्र सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान योजना में भी शहडोल को शामिल किया है। इस योजना में शामिल शहरों में हवाई सेवाएं प्रारंभ करने वाली एयरलाइंस कंपनियों को ईंधन के दर में कमी का प्रावधान है। जिससे रीजनल क्षेत्रों में भी हवाई सेवाएं प्रारंभ हो सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us