SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » IPL 2024 में चैंपियन बनने जा रही ये टीम! 8 साल बाद बन रहे ये 8 अद्भुत संयोग

IPL 2024 में चैंपियन बनने जा रही ये टीम! 8 साल बाद बन रहे ये 8 अद्भुत संयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
IPL 2024 में चैंपियन बनने वाली टीम की फलोदी सट्टा बाजार से लेकर कई दिग्‍गजों ने पहले से ही भविष्‍यवाणी कर दी है। लेकिन, 8 साल बाद 8 ऐसे अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बना रहे हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि ये 8 संयोग कौन से हैं?

नई दिल्ली•May 21, 2024 / 02:12 pm• padma mishra

IPL 2024

IPL 2024 अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। चार मैचों के बाद आईपीएल के 17वें सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। आज मंगलवार 21 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू हो रही है। कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमें कब क्‍या हो जाए अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आरसीबी है, शुरुआती 8 मैच में से सिर्फ एक जीत सकी थी। इसके बाद वह हुआ, जो किसी ने सोचा तक नहीं था। यही वजह है कि क्रिकेट में कुछ भी सटीक नहीं होता है, लेकिन कुछ आंकड़ों और कुछ समानताओं के चलते 8 साल बाद 8 अद्भुत संयोग ऐसे बन रहे हैं, जो इस बार सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बना रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बनेगी चैंपियन!

8 साल पहले यानी 2016 का आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था। उस सीजन में कुछ ऐसी चीजें हुई थी, जो आईपीएल 2024 में भी घटित हुई हैं। ये एक-दो नहीं, बल्कि 8 ऐसी चीजें हैं, जो एक समान है। इन्‍हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बनेगी। आइये आपको भी बताते हैं कि ये 8 संयोग कौन से हैं?

1- विराट कोहली 2016 के आईपीएल में भी ऑरेंज कैप होल्‍डर थे और आईपीएल 2024 में भी कोहली के सिर पर ही ऑरेंज कैप सजी हुई है। 

2- 2016 में भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कप्तान था और मौजूदा सीजन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस कप्तान हैं।

3- आईपीएल 2016 में भी एसआरएच के साथ केकेआर और आरसीबी ने प्लेऑफ्स के लिए क्‍वालीफाई किया था।
4- आईपीएल 2016 की तरह ही इस सीजन में एसआरएच के दोनों सलामी बल्‍लेबाज लेफ्टी हैं।
5- 2016 में एसआरएच का एक ओपनर भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियन था और इस बार भी ऐसा ही है। 

6- 2016 में भी मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स प्लेऑफ्स के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी थीं।

7- आईपीएल 2016 में ऑस्ट्रेलिया का खब्‍बू सलामी बल्‍लेबाज टॉप स्कोरर था और इस बार भी। 

8- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2016 में फेयर प्ले अवॉर्ड जीता था और इस बार भी वह इस अवॉर्ड की दौड़ में सबसे आगे है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us