SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महू में सिरफिरे ने प्रेमिका की मां को खाई में धक्का देकर मार डाला, सगाई तोड़ने से था नाराज

महू में सिरफिरे ने प्रेमिका की मां को खाई में धक्का देकर मार डाला, सगाई तोड़ने से था नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   महू। तहसील बड़गोंदा थाना क्षेत्र में खाई में धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है।सगाई तोड़ने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की मां को खाई में धक्का दे दिया।

घटना मंगलवार देर शाम को हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पीथमपुर की वर्मा कॉलोनी निवासी किरन पत्नी अवध बिहारी चौबे (36) की बेटी रागिनी व आरोपित राहुल अटेडिया निवासी बगोदा पीथमपुर का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों की सगाई भी करवा दी थी। पर बाद में किरन ने दोनों की सगाई तुड़वा दी थी।

इससे आरोपित राहुल नाराज था। मंगलवार को राहुल रागिनी और उसकी मां किरन को घूमने के बहाने महादेव खोदरा लेकर पहुंचा। जहां रागिनी पहाड़ी पर रूक गई और राहुल व किरन मंदिर में दर्शन के लिए नीचे उतरे।

कुछ देर बाद राहुल अकेला लौटा तो रागिनी ने मां के बारे में पूछा। जिस पर उसने कहा कि मां पीछे रह गई और आ रही है। कुछ देर बाद उसने रागिनी को बताया कि उसने रागिनी की मां को खाई में धक्का दे दिया है।

इसके बाद राहुल ने रागिनी को उसके घर छोड़ दिया। रागिनी ने यह बात अपने भाई अनुराग चौबे को बताई। इसके बाद अनुराग चौबे ने पुलिस को सूचना दी।

बुधवार सुबह पुलिस ने खाई में से किरन का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा। वहीं मृतिका की बेटी रागिनी के बयान के आधार पर आरोपित राहुल पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us