SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मरीज बनकर एएनएम की स्कूटी चुराने का आरोपित गिरफ्तार

मरीज बनकर एएनएम की स्कूटी चुराने का आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः जिले के धनपुरी में पुलिस ने एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा है जो कहीं भी आने-जाने के लिए खुद को बीमार बता कर 108 एम्बुलेंस में फर्जी काल कर फ्री टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता और घूमने फिरने के लिए बाइक की चोरी कर पेट्रोल खत्म होते ही वही छोड़कर चला जाता था। इसने बीते दिनों धनपुरी अस्पताल में पदस्थ एक एएनएम की स्कूटी इसी तरह से चोरी की थी। इसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे जेल भेज दिया गया है।

बीते 22 अप्रैल को जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने 108 एंबुलेंस को काल किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। यह एंबुलेंस से धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया और लंगड़ाते हुए अंदर प्रवेश किया ताकि किसी को शक न हो, इसके बाद वहां पदस्थ एएनएम संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी उठाकर पलक झपकते ही स्कूटी लेकर फरार हो गया।

पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जब एएनएम को अपनी स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फुटेज खंगालने पर पुलिस को लंगड़ाकर चलने वाले उस मरीज पर शक हुआ, धनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामानंद तिवारी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वह चोरी की गई स्कूटी को बेचने की फिराक में रहा।

पूछताछ पर पुलिस को इसने बताया कि वह इसी तरह से वाहन चोरी करता था और जहां पर वाहन का पेट्रोल खत्म हो जाता था वहीं पर वाहन छोड़ देता था। आरोपित ने बताया कि वह गाड़ियां सिर्फ घूमने के शौक के लिए चुराता था। धनपुरी पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपित को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस में धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने मरीज बनकर आए चोर ने अस्पताल से एएनएम की स्कूटी चोरी कर उसे बेचने की तैयारी की थी। इस पर अनेक अपराध दर्ज हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us