श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- उमरियाः निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने -उमरार डैम स्थित इंटकवेल का जायजा लिया, जहां पाइप और पंप का अभाव पाया गया। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निर्देश दिए कि आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था कर कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
ग्राम मरदरी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पर कार्य अधूरा पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर 30 जून तक. हर हाल में पूर्ण किया जाए। ग्राम बिरहुलिया एवं कटरिया में निर्माणाधीन पानी टंकियों का निरीक्षण किया गया, मैं जहां कार्य बंद मिला। इस पर कलेक्टर ‘ने चेतावनी देते हुए कार्य को तुरंत पुनः प्रारंभ कर एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दी चेतावनीः कलेक्टर सहाय ने स्पष्ट रूप से कहा कि 136.49 करोड़ रुपये लागत की इस योजना से 108 ग्रामों को लाभ मिलना है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परिणाम देने के निर्देश दिए। कलेक्टर सहाय द्वारा जल निगम के महाप्रबंधक पलक जैन को निर्देश दिए गए कि समस्त अधूरे पडे कार्यों में एक माह के भीतर वांछित प्रगति लाएं, ताकि ग्रामीणों को पेयजल कि समस्या से अतिशीघ्र निदान दिलाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार विनोद वर्मा, जल निगम तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देशः ग्राम ददरी और खैराटोला में बिछाई गई पाइपलाइन का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने पानी न मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाइपलाइन बिछाते समय प्रारंभ और अंत बिंदुओं पर स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाए जाएं, ताकि पाइपलाइन को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।











