SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अपहृता की तेलंगाना से की गई तलाश

अपहृता की तेलंगाना से की गई तलाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   राजेंद्र ग्रामः 15 मार्च को सूचनाकर्ता घृत कुमार थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अन्तर्गत का रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 8 मार्च को दोपहर को परवर्तित नाम सीलू घर मे बिना बताये कहीं चली गई थी जो घर वापस नहीं आई है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रग्राम में धारा 137(2) पंजीबद्ध कर विवेचना कर अपहृता की पता तलाश की गई तो परवर्तित नाम सीलू को पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत थाना स्तर से प्रआर शिव प्रसाद और प्रआर राजेश पाव की टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश हेतु टीम को रवाना किया था जो रवाना टीम द्वारा अपहृता परवर्तित नाम सीलू की पता तलाश कर ग्राम श्रीरामपुर थाना मुगुल जिला सिद्दपेट (तेलंगना राज्य) से दस्तयाब कर परिजनो को सुपर्द किया गया। अपृहता के खोजबीन में निरीक्षक पीसी कोल, प्रआर शिव प्रसाद और राजेश पाव आरक्षक सायबर सेल पंकज मिश्रा, प्रआर राजेन्द्र अहिरवार की भूमिका रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us