SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    कोतमाः नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों घरेलू गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। गैस बुकिंग कराने के कई दिनों बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे लोगों के घरों का चूल्हा ठंडा पड़ने लगा है। शहर के साथ-साथ अधिकांश गांवों के उपभोक्ता भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।

जानकारी अनुसार कोतमा क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर लेने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल रही निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

भैया लाल पिता दुरे लाल वार्ड क्रमांक 11 भालूमाड़ा नगर पालिका पसान ने बताया कि उन्होंने 4 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। बुकिंग के बाद डीएससी (डिलीवरी संदेश) भी प्राप्त हो गया, इसके बावजूद आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। अब एक माह पूरा होने को है, लेकिन एजेंसी द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। यह समस्या यहां के अन्य उपभोक्ताओं के साथ बनी हुई है। ऐसी स्थिति में लकड़ी या फिर अन्य पारंपरिक ईंधन का महारा लेना पड़ रहा है।

जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। गर्मी के मौसम में जंगलों से लकड़ी लाना भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गैस एजेंसी की जांच कराई जाए तथा सिलेंडर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us