श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- कलवारी। थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए तहरीर में सरोजा निवासिनी उमरिया थाना कलवारी ने लिखा है कि जमीनी विवाद में उसके पटीदार निर्मल उसके जमीन में बृहस्पतिवार शाम को ईंट गिरा रहे थे। उसने मना किया तो निर्मल, सोना देवी व मिट्ठू मिलकर मारे पीटे। शोर सुनकर बचाने आई उसकी लड़की वंदना तथा उसका 12 वर्षीय लड़के किशन को भी मारपीट कर घायल कर दिए। संवाद







