SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » ग्वालियर में 6वीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, बदमाश बोले- कार में बैठेगी, शोर मचाने पर भागे

ग्वालियर में 6वीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, बदमाश बोले- कार में बैठेगी, शोर मचाने पर भागे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा के अपहरण का प्रयास हुआ है। छात्रा अपने स्कूल बस से उतरकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सफेद रंग की कार से आए कुछ लोगों ने दो बार छात्रा को कार में बैठने के लिए कहा। छात्रा वहां से भागी।

उसके बाद कार चालक भी आगे निकल गए। छात्रा डरी सहमी घर पहुंची और परिजन को पूरी घटना बताई। छात्रा को लेकर स्वजन बहोड़ापुर थाने पहुंचे। स्वजन ने शिकायती आवेदन दिया है। कार भी फुटेज में नजर आ रही है। फिलहाल यह लोग कौन हैं, यह पता नहीं लग सका है। पुलिस पड़ताल में लगी है।

ये है पूरा मामला 
  • बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौबीस बीघा स्थित गालव नगर में रहने वाले विक्रमादित्य प्रधान ने बताया कि उनकी बेटी ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ती है। वह छठी की छात्रा है। स्कूल से घर आने-जाने के लिए बस लगी हुई है। इन दिनों सड़क निर्माण के चलते बस का रूट डायवर्ट है, इसलिए जाम भी लगता है, जिसके चलते बस निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से घर के पास स्थित स्टॉप पर पहुंची। उस समय माता-पिता नहीं पहुंच पाए। उनकी बेटी बस से उतरकर घर अकेली आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की कार एमपी07 4561 आकर उसके पास रुकी। कार में कुछ युवक सवार थे। इन लोगों ने उसे कार में बैठने के लिए कहा। छात्रा ने इन्कार कर दिया और आगे बढ़ गई।

 

  • कार पीछे आने लगी, कुछ दूरी पर फिर आकर रुकी। उसके बाद कार में बैठे युवक ने दोबारा कार में बैठने के लिए कहा। छात्रा घबरा गई और पीछे मुड़कर दूसरे रास्ते से घर पहुंची। उसने यह घटना माता-पिता को बताई। यह लोग थाने पहुंचे और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने कैमरे देखे। कार फुटेज में नजर आई है।
जल्द मामले का करेंगे राजफाश

आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी ने कहा कि फुटेज में दिखी कार के चालक की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही मामले का राजफाश कर देंगे।

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us