SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur: झाड़ फूंक के बहाने नवयुवती से छेड़खानी, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Anuppur: झाड़ फूंक के बहाने नवयुवती से छेड़खानी, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
Anupur: झाड़ फूंक के बहाने अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पूर्व आरोपी के पेट में दर्द होने पर पिता झाड़ फुट के लिए आरोपी को घर लेकर आए थे जहां आरोपी ने छेड़खानी की।
Anupur.20May 2024 10:19am. padma mishra

Teasing a young girl under the pretext of exorcism

अनूपपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा झाड़ फूंक से इलाज के बहाने 24 वर्षीय युवती से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी नादिर अली हाल निवासी वार्ड नंबर 2 पटोराटोला अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन के द्वारा बताया गया कि शनिवार की शाम अनूपपुर निवासी 23 वर्षीय युवती ने अपनी मां एवं पिता के साथ थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत कुछ दिनों से पेट में दर्द होने से उसके पिता झाड़ फूंक से इलाज के लिए नादिर अली पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 पटौरा टोला अनूपपुर को घर लाये थे।
जहां झाड़ फूंक के बहाने कमरे में आरोपी द्वारा नवयुवती के कपड़े हटाकर पेट एवं सीने में हाथ लगाकर अश्लील हरकत की गई। जिससे परेशान होकर नवयुवती ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। नवयुवती की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 354, 3(2) (va) एससी एसटी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी नादिर अली को गिरफ्तार किया गया है

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us