SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में नकली ज्वेलरी गिरवी रख बैंक से ले लिया लोन, दो साल बाद हुआ खुलासा

जबलपुर में नकली ज्वेलरी गिरवी रख बैंक से ले लिया लोन, दो साल बाद हुआ खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   जबलपुर। जबलपुर के सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 13 लाख 58 हजार रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश परन दो सराफा कारोबारियों सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भीमनगर, ग्वारीघाट रोड निवासी सौरभ चौधरी ने जून 2023 में बैंक से तीन एग्रीकल्चर टर्म लोन लिए। उसने पहला लोन 3 लाख 73 हजार रुपये का लेकर समय पर चुका दिया। इसके बाद 30 जून 2023 को 4 लाख 79 हजार 500 रुपये और 8 लाख 78 हजार 500 रुपये के दो और लोन स्वीकृत कराए। लोन के बदले सौरभ ने सोने के जेवर गिरवी रखे थे।

दोनों ज्वेलर्स के साथ मिला मिला था अचिन

बैंक ने जेवरों की जांच के लिए घमापुर स्थित सिद्धेश्वरी ज्वेलर्स के संचालक आशुतोष सराफ और सराफा बाजार स्थित सौम्या ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी से परीक्षण कराया। दोनों ने अपनी रिपोर्ट में जेवरों को असली बताया। जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में दोनों ज्वेलर्स के साथ अचिन उरमलिया की भी भूमिका रही।

मामले का खुलासा फरवरी 2025 में तब हुआ, जब भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय से आए निरीक्षण दल के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार ने औचक जांच के दौरान जेवरों पर संदेह जताया। इसके बाद अधिकृत ज्वेलर से परीक्षण कराने पर जेवर नकली पाए गए। बैंक द्वारा शिकायत किए जाने पर ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us