SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » युवक ने विवाद के बाद बाइक में लगा दी आग

युवक ने विवाद के बाद बाइक में लगा दी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   बिरसिंहपुर पालीः जिले के बिरसिंहपुर पाली में एक ‘एसईसीएल कर्मचारी ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही बाइक में आग लगा दी। यह घटना सोमवार रात बाबू लाइन कालोनी के वार्ड नंबर 12 में हुई। विवाद गाड़ी निकालने की जगह को लेकर शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक, गोलू गुप्ता अपनी बोलेरो लेकर घर लौट रहे थे।

रास्ते में एसईसीएल कर्मचारी गोविंद प्रजापति की बाइक खड़ी थी। गोलू ने किनारे से अपनी गाड़ी निकाल ली, जिस पर गोविंद भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। गोलू गुप्ता का आरोप है कि नशे में धुत गोविंद ने पहले उन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जब शोर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया, तो गुस्से में आकर गोविंद ने अपनी ही बाइक फूंक दी। मौके पर मौजूद एक महिला ने भी इस बात की पुष्टि की है कि विवाद के दौरान गोविंद काफी आक्रामक था। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us