श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- सतना। जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया दोस्त ही घर से लाखों के गहने चुरा ले गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है।
मौका पाकर किया हाथ साफ
- जानकारी के अनुसार, फरियादी के घर 5 मार्च को बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था।
- इस मौके पर परिवार के साथ रिश्तेदार और परिचित मौजूद थे।
- मेहमानों में फरियादी के पति का एक दोस्त भी शामिल था।
- कार्यक्रम के दौरान सभी लोग नीचे व्यस्त थे, जबकि ऊपर कमरे में पूजा चल रही थी।
- इसी बीच आरोपित चुपचाप बेडरूम में पहुंच गया, जहां उसने आलमारी का लॉकर खुला देखा।
- अंदर रखे सोने-चांदी के कीमती गहनों को देखकर उसकी नीयत बदल गई।
- उसने मौका पाकर करीब 8 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए।
दूसरे दिन लगी जानकारी
- अगले दिन जब परिवार को गहने गायब होने का पता चला तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
- थाना जैतवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की।
- पूछताछ के दौरान आरोपित अभिषेक गुप्ता (36 वर्ष), निवासी जैतवारा ने अपराध कबूल कर लिया।
- पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए गहने और एक एक्टिवा वाहन बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।







