SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » नरसिंहपुर में भीषण अग्निकांड, तड़के भड़की आग ने कबाड़ गोदाम को किया राख; लाखों का नुकसान

नरसिंहपुर में भीषण अग्निकांड, तड़के भड़की आग ने कबाड़ गोदाम को किया राख; लाखों का नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   नरसिंहपुर: जिला मुख्यालय के मुशरान वार्ड स्थित पटेल नगर की गली नंबर चार में सोमवार की सुबह एक भीषण हादसे की गवाह बनी। तड़के करीब 5:30 बजे एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में संचालक को लाखों रुपये की चपत लगी है।

मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

यह गोदाम महमूद खान के स्वामित्व वाले भूखंड पर टीन शेड डालकर बनाया गया था, जिसे नीलेश पिता जानकी कोरी (34 वर्ष) किराए पर लेकर संचालित कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। कागज के गत्तों की अधिकता के कारण आग बुझाने में भारी परेशानी हुई, जिसके बाद नगर पालिका की जेसीबी मशीन बुलाई गई। जेसीबी से गत्तों को तितर-बितर कर पानी की बौछारें डाली गईं, तब कहीं जाकर सुबह 9 बजे तक स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

लाखों का नुकसान और साजिश की आशंका

गोदाम संचालक नीलेश कोरी ने बताया कि रविवार को ही गोदाम में गत्ता बनाने की एक नई मशीन लगाई गई थी, जो इस आग की भेंट चढ़ गई। गोदाम में करीब 7 लाख रुपये मूल्य के गत्ते जमा थे। नीलेश ने आशंका जताई है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने रंजिशवश जानबूझकर आग लगाई है। हालांकि, आग लगने के असली कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि आग सुबह के समय लगी जब हवा की गति कम थी। गोदाम के ठीक बगल में लकड़ी का एक बड़ा टाल और चारों तरफ घनी आबादी वाले मकान हैं। यदि आग समय रहते काबू न होती, तो पूरे मोहल्ले में बड़ी जनहानि और आर्थिक नुकसान हो सकता था। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us