श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शाजापुर। शाजापुर के पड़ोसी राजगढ़ जिले की निवासी एक नाबालिग से मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर दोस्ती कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने मामले की शिकायत शुजालपुर सिटी थाने में दर्ज कराई है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ कपड़े लेने के लिए इकलेरा आई थी। उन्होंने बस का इंतजार किया किंतु बस नहीं मिली। इस दौरान दोस्त फिरोज मेवाती निवासी अकोदिया वहां आया तब उन्होंने फिरोज से लिफ्ट ले ली। फिरोज मोटरसाइकिल चला रहा था और पीड़िता बीच में बैठी थी। इस दौरान उंगली जोड़ के पास फिरोज ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की।
धमकी दी कि जान से खत्म कर दूंगा
इस पर पीड़िता ने गाड़ी रूकवाई और अपनी बहन को जानकारी दी। उसने बताया कि फिरोज उसकी कोचिंग की दोस्त जोया का परिचय था। ऐसे में उसकी भी फिरोज से दोस्ती हो गई। वह फिरोज से बातचीत करती रहती थी। इसी बीच फिरोज ने धमकी दी की मुझसे दोस्ती नहीं करेगी तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।
फिरोज ने मुझे अपना नाम राधेश्याम बताया था कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि वह राधेश्याम नहीं फिरोज है। तो मैंने उससे बातचीत बंद कर दी थी फिर भी वह मुझे फोन करके धमकी देता था। वह आज मुझे दिखा और बस नहीं मिलने पर उसे लिफ्ट ले ली थी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।







