SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी मामले की जांच में जुटी पुलिस

शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी मामले की जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर वाहन की चालक सीट के बगल में ड्राइवर का शव फांसी पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जिया उल हक से बात की गई तो उनका कहना था कि थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास एक ट्रेलर वाहन में चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी और ढंग से इस ड्राइवर की मौत हुई है इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन फिलहाल अभी वाहन के अंदर ड्राइवर का शव फांसी पर लटका ही मिला है।

इलाहाबाद से ईंट लेकर आ रहा था वाहन

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद से ईंट लेकर आ रहे अशोक लीलैंड वाहन जिसका नंबर यूपी 70 गत 1771 है उसमें यह शव मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी शिव बाबा के यहां ईंट खाली करने ट्रक ड्राइवर आया था। रात हो जाने पर पानी की टंकी के पास रात गुजाए रहा था कि सुबह उसका शव वाहन के अंदर ड्राइवर के सीट के बगल से फंदे पर लटका मिला है ।

थाना प्रभारी ने बताया है कि वाहन ड्राइवर और वाहन मालिक एक ही व्यक्ति है और इसका नाम इरफान खान पुत्र शब्बीर खान निवासी प्रतापगढ़ बताया जा रहा है, जिसकी उम्र तकरीबन 38 साल है। इसके वाहन में ईट अभी भी लदी हुई मिली है, मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us