SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सतना में 9.90 लाख के साइबर फ्रॉड में ठाणे पुलिस की रामनगर में दबिश, दो आरोपित हिरासत मे

सतना में 9.90 लाख के साइबर फ्रॉड में ठाणे पुलिस की रामनगर में दबिश, दो आरोपित हिरासत मे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   सतना। महाराष्ट्र के ठाणे में हुए 9 लाख 90 हजार रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने मैहर जिले के रामनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। ठाणे पुलिस की इस अचानक दबिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को ऑनलाइन माध्यम से 9.90 लाख रुपए की ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा 27 फरवरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद 28 फरवरी को ठाणे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ट्रेल छिपाने की कोशिश की गई। सबसे पहले 1 लाख 65 हजार रुपए रामनगर निवासी आसू खरे के खाते में पहुंचे। इसके बाद वार्ड क्रमांक 3 निवासी अमित पटेल के खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसी तरह अन्य खातों में भी राशि भेजी गई, जिससे यह साफ हुआ कि एक संगठित गिरोह इस ठगी के पीछे सक्रिय है।

तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल के आधार पर ठाणे पुलिस की टीम ने रामनगर में दबिश देकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। हालांकि गिरोह के कई अन्य सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे और लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us