SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » सतना के बिरला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट पर मिला गहरा चीरा, परिजनों का हंगामा; भारी पुलिस बल तैनात

सतना के बिरला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट पर मिला गहरा चीरा, परिजनों का हंगामा; भारी पुलिस बल तैनात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   सतना। शहर के प्रियंवदा बिरला अस्पताल में एक महिला के ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन किया गया। जब स्वजन घर ले गए तो उसके पेट पर चीरा मिला। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में स्वजन ने जमकर हंगामा किया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इन्कार करते हुए सफाई दी कि ब्रेन ट्यूमर से निकली हड्डी पेट में चीरा निकालकर रखी गई थी। ठीक होने पर दोबारा आपरेशन किया जाएगा। स्वजन के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रुपये भी वापस कर दिए।

यह है घटनाक्रम

सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजन निवासी जमुनिया साकेत (60) को 29 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डाक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि की और एक अप्रैल को आपरेशन किया। शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद स्वजन को महिला के पेट में सर्जरी जैसा गहरा चीरा दिखाई दिया। स्वजन जब बिरला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। कोलगवां और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में किया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में तनाव बना रहा। कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी भी धरने पर बैठ गए।

अस्पताल प्रबंधन ने लौटाए 1.87 लाख रुपये

स्वजन का कहना था कि उन्होंने आपरेशन के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 1.87 लाख रुपये वापस कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपरेशन पूरी तरह चिकित्सा मानकों के अनुरूप किया गया है और सभी प्रोटोकाल का पालन हुआ है। ब्रेन ट्यूमर से निकली हड्डी पेट में चीरा लगाकर सुरक्षित रखी गई है। रिकवरी के बाद दोबारा आपरेशन किया जाएगा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us