SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम पर माफिया का हमला, रेत से लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए आरोपी

सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम पर माफिया का हमला, रेत से लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए आरोपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   सीधी। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने गए सोन घड़ियाल अभ्यारण्य टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बहरी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

आरोपित ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए हैं। यह शिकायत सर्वेश मिश्रा (32 वर्ष), बीट गार्ड सोन घड़ियाल बघोर ने दर्ज कराई है। मारपीट का मेडिकल फार्म भरकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर भोर में दी थी दबिश

बता दें कि सर्वेश मिश्रा बीट गार्ड ने बताया कि परिक्षेत्र सहायक सिहावल संजीव सोनकर, बीट गार्ड गऊघाट वेद शुक्ला, सुरक्षा श्रमिक एहसान हुसैन, रामायण दीक्षित व जनार्दन पाण्डेय ड्यूटी में साथ भ्रमण कर रहे थे।

भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित क्षेत्र सोन घड़ियाल अभ्यारण के बीट बघोर अंतर्गत सोन नदी घाट बुटेली से एक वाहन ट्रैक्टर द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। तकरीबन 03.30 भोर पर सोन नदी के किनारे पहुंचने पर देखा कि एक ट्रैक्टर मय ट्राली में मजदूरों द्वारा रेत उत्खनन कर लोड किया जा रहा था। हम लोगों को आते देखकर मजदूर एवं वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तब हम लोग ट्रैक्टर के पास पहुंचकर देखा कि पावर ट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर था।

जब्त ट्रैक्टर ले जाते समय बोलेरो से घेराबंदी और हमला

ट्रैक्टर की ट्राली में लगभग 1 घन मीटर रेत लोड था। वाहन जब्त कर बहरी थाने ले जा रहे थे। उसी दौरान उत्खनन स्थल से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचे थे तभी एक वाहन बोलेरो सामने आकर रास्ता रोककर खडी हुई।

मारपीट करते हुए ट्रैक्टर लेकर चले गए। दो का नाम लवकेश उपाध्याय और एक प्रभांशू पाठक है। बताया कि दोनों युवक जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकी दे रहे थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us