SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: दोस्तों संग नहाने गया सात साल का मासूम तालाब में डूबा, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद निकाला शव

Shahdol News: दोस्तों संग नहाने गया सात साल का मासूम तालाब में डूबा, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद निकाला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    सोहागपुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को अपने दो साथियों के साथ नहाने गए छात्र के गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार हरदी गांव निवासी सात वर्षीय सीताराम उर्फ कपिल बैगा पिता मेलाराम बैगा सोमवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके और गांव में जाकर लोगों को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन तालाब की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया और SDRF के सात सदस्यीय दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू दल की मदद से शव बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू टीम में कोमल सिंह (पीसी), सैनिक मुकेश, चौथमल दांगी, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, शारदा पटेल और धर्मेंद्र वैष्णव शामिल रहे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us